jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर देश प्रदेश वासियों से कृषि मंत्री कमल पटेल की अपील.

पर्यावरण को बचाने के संकल्प के साथ प्राकृतिक खेती और गौ संवर्धन पर कृषि मंत्री का जोर……

हरदा /भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने देश प्रदेश वासियों से कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। पर्यावरण दिवस पर हम सब संकल्प ले कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। पौधारोपण कर उसे वृक्ष बनाएंगे, उसका संवर्धन करेंगे। जिससे पर्यावरण हमारे अनुकूल होगा ।
मंत्री पटेल ने अपने संदेश में प्राकृतिक खेती के साथ गौ संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ गाय की रक्षा करना जरूरी है। गोबर से खाद गोमूत्र से दवाई बनाकर अपने खेतों में सीचें ताकि हमारे खेत की मिट्टी बचें। पर्यावरण के साथ जीवन बचेगा जिस से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा ।
उन्होंने कहा कि हम पूरे विश्व को स्वस्थ रख सकते हैं कोरोना काल के बाद हमारे देश के पास आज अवसर है। जब हम शुद्ध अनाज को पूरे विश्व में निर्यात कर सकते हैं।