jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा ; हीरापुर, जयमलपुरा व बघवाड़ में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 7 जून को

हरदा ; जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 7 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम हीरापुर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में ग्राम हंडिया, हीरापुर, बागरूल, देवास, कोलीपुरा, खेड़ीनीमा व झुगरिया के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम जयमलपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें टेमलाबाड़ीमाल, टेमलाबाड़ी रैयत, कानपुरा, जयमलपुरा, प्रतापपुरा, मक्तापुर, मोरगढ़ी, गोपालपुरा, भंवरदीमाल व जूनापानी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघवाड़ के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में भी 7 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम बिच्छापुर, बघवाड़, रायबोर, छिदगांवमेल, पिपल्याकला, सामरधा व बारजा के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।