jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

पूर्व सरपंच के घर 50 लाख डकैती मामला, एक आरोपी को STF ने पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर बदमाश राकेश चोटी ने रची थी साजिश

हरदा : जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के गांव खमलाय में 5-6 जून की दरमियानी रात 5 अज्ञात नकाब पोश बदमाशो ने पूर्व सरपंच व भाजपा नेता हीरालाल पटेल के घर उनके बेटे और बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद गांव सहित क्षेत्र में  भय का माहौल था। हरदा एसपी सहित संभाग आईजी ने भी घटना का निरीक्षण कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर अलग अलग पांच टीम कई राज्यों में दबिश दे रही थी।

- Install Android App -

पुलिस जांच में खमलाय निवासी हिस्ट्री सीटर बदमाश राकेश चोटी ने एक एएसआई को चाकू मारकर घायल कर फरार हो गया था। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच गठित एसटीएफ की टीम ने एक बदमाश श्याम सिंह राजपूत बनारस यूपी को पकड़ा जो पूर्व में खंडवा जेल में सजा काट चुका है। टीम बनारस से उसका पीछा कर रही थी। उससे सख्ती से पूछताछ में उसने खमलाय डकैती की बात को कबूल किया। उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के साथ राकेश चोटी भी खंडवा जेल में सजा काट चुका है। इधर पुलिस का दावा है कि इसके साथ ही अन्य आरोपी भी अब जल्द गिरफ्त में होगे।  फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। मालूम हो, पुलिस ने डकैती मामले में आरोपियों पर 30 हजार का ईनाम रखा था।