jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक

स्कूल के मेनगेट केे सामने पुलिस ने रातो रात खड़ी की दिवार, विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ हो रहे परेशान

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह |शहर के निजी स्कूल के सामने आम रास्ता से गुजरने के लिए स्कूल के गेट पर पुलिस विभाग ने रातोंरात दीवार खड़ी दी। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंत में स्कूल प्रबंधन ने अवकाश घोषित कर दिया। प्राचार्य का कहना है कि पुलिस विभाग ने सूचना नहीं दी, जबकि दमोह एसपी का कहना है कि अपने गेट का उपयोग करना चाहिए।

- Install Android App -

निजी स्कूल सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने आम रास्ता के लिए पुलिस विभाग की जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन से ही लगभग 30 वर्षों से स्कूल आने जाने का आम रास्ता बना हुआ है। अचानक गुरुवार की देर रात्रि पुलिस विभाग ने स्कूल के मुख्य गेट पर दीवार का निर्माण कर स्कूल के गेट को ही बंद कर दिया गया। जिस कारण से स्कूल में आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया।

स्कूल का जो मुख्य दूसरा गेट है उसमें इतनी जगह ना होने के चलते वैसे भी छात्र छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बाद इस मुख्य गेट का जिसका अनेक वर्षों से सभी उपयोग करते हुए आ रहे थे अचानक बंद कर देने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।