jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

Bhopal News : पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ लगे पोस्टर, जिसमें उन्हे वांटेड घोटालेबाज बताया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | राजधानी की मनीषा मार्केट बस स्टाप सहित आसपास पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री नाथ को वांटेड बताया है। साथ ही पोस्टर में एक स्केनर दिया है, जिससे मोबाइल एप से स्केन करने पर कमल नाथ सरकार में हुए 15 महीने में घोटालों की जानकारी भी दी गई है।

- Install Android App -

पूर्व मुख्यमंत्री के लगे पोस्टर आते-जाते वाहन चालक देख रहे हैं। पोस्टरों के जरिए कमलनाथ को घोटालेबाज बताया है। अब तक ये नहीं पता चल सका कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का इंटरनेट मीडिया पर बयान का वीडियो आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता की हरकत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भाजपा घबरा गई है। 15 महीनों के शासन काल को प्रदेश की जनता ने पसंद किया। किसान का कर्ज माफ हुआ। बिजली के बिलों से राहत मिली। अब जब चुनाव में कांग्रेस सरकार भाजपा के नेताओं को बनती दिख रही है तो इस तरह के पोस्टर लगा कर कमल नाथ को वांछित नाथ बता रहे हैं। उन्हें करप्शन नाथ कह रहे हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को  हरा कर सबक सिखााएगी।

इधर मप्र युवा कांग्रेस के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि दोपहर तीन बजे कांग्रेसी हबीबगंज थाने के पोस्टर कांड के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जाएंगे। पोस्टर विवाद पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर कांड से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। ये कांग्रेस की ही भीतरी लड़ाई है।