jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

हरदा : मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत पॉलिटेक्निक कॉॅलेज में युवाओं हेतु कार्यशाला 26 जून को


हरदा :
 ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिये इच्छुक युवाओं के पंजीयन 25 जून से प्रारम्भ हो रहे है। जिले के युवाओं को योजनान्तर्गत लाभान्वित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं योजना के लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से 26 जून को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा के एल.आर.यू.सी. कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि इस कार्यशाला में जिले के सभी 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते है।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के निजी प्रतिष्ठानों में योजनान्तर्गत 1 लाख रिक्तियों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत हरदा एवं प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिष्ठानों  एवं उद्योगों द्वारा कुल 27 हजार रिक्तियों का सृजन किया जा चुका है। इन रिक्तियों पर 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मध्यप्रदेश के मूलनिवासी युवाओं को अधिकतम 1 वर्ष के लिए राशि रुपये 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा।