jhankar
ब्रेकिंग
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम

Bhopal News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल में भव्य स्वागत एवं रोेड शोे की हो रहीं तैयारियां

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जून को भोपाल में रोड शो को लेकर पार्टी ने बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारियां की हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि रोड शो कहां से कहां तक होगा। इस बारे में भाजपा को मार्ग की घोषणा करेगी। मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साह से जुटे हैं। रोड शो के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के स्वागत का अवसर मिलेगा। शर्मा ने कहा कि भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री अमेरिका के अंदर भारत माता का परचम फहराने के बाद भारत पहुंचेंगे। इसके बाद वह मप्र की धरती पर आ रहे हैं। वह यहां लाल परेड मैदान से ऐतिहासिक अभियान ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का शुभारंभ करेंगे। देश के 10 लाख बूथों पर संवाद भी करेंगे।