jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Bhopal News : यातायात पुलिस का सात जुलाई से विशेष चेकिंग अभियान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश भर में यातायात पुलिस शुक्रवार सात जुलाई यानी आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रही है। बगैर हेलमेट या सीट बेल्‍ट के पकड़े जाने की सूरत में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी 07 सितंबर तक चलेगा। इस संदर्भ में पीटीआरआइ के एडीजीजी जनार्दन ने भोपाल व इंदौर के पुलिस आयुक्‍त समेत सभी जिलों के एसपी को पत्र जारी किया है|

- Install Android App -

जिसमें कहा गया है कि 07 जुलाई से 07 सितंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्‍चित करें, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही एडीजी जर्नादन ने यह निर्देश भी दिए हैं कि वाहन चालकों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्‍ट धारण करने के संदर्भ में सभी स्‍कूल-कालेजों में, मोहल्‍ले-कस्‍बों में एवं सार्वजनिक स्‍थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। एडीजी ने इस संदर्भ में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से अभियान को लेकर साप्‍ताहिक रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।
यातायात पुलिस यह अभियान मप्र हाइकोर्ट के एक आदेश के बाद शुरू करने जा रही है। एडीजी जर्नादन द्वारा समस्‍त जिलों के पुलिस मुखिया को भेजे पत्र में मप्र हाइकोर्ट जबलपुर में दायर एक याचिका की सुनवाई का हवाला दिया है, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्‍ट पहनना अनिवार्य किया गया है।