jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिन में 1.63 रुपए का हुआ इजाफा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज सोमवार को लगातार 5वें दिन इजाफा हुआ। दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चली गई है। डीजल भी दिल्ली में 64 रुपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिल रहा है। नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपए लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्‍ली में पेट्रोल 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 70.13 रुपए प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल के दामों में 49 पैसे की वृद्धि हुई। इससे दिल्‍ली में डीजल के दाम सोमवार को 64.18 रुपए प्रति लीटर हो गए

दस जनवरी से पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इन 5 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.63 और डीजल 1.94 रुपए महंगा हो चुका है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से कीमतें तय करती हैं।

- Install Android App -

चार महानगरों में इतनी बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13, 72.24, 75.77 और 72.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18, 65.95, 67.18 और 67.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं

।नए साल में अबतक इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव
पेट्रोल का भाव नए साल में करीब दो रुपए लीटर और डीजल का भाव दो रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इससे यहां पेट्रोल के दाम 75.77 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं डीजल के दाम 52 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 67.18 रुपए प्रति लीटर हो गए।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपए, 69.94 रुपए, 74.24 रुपए, 69.02 रुपए, 73.18 रुपए और 70.77 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.13 रुपए, 63.48 रुपए, 67.43 रुपए, 65.40 रुपए, 65.44 रुपए और 66.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।