jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया ने छात्राओं को दिये सफलता के टिप्स

हरदा / जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क महिला सशक्त वाहिनी कक्षाएं 3 जुलाई से प्रारम्भ की गई है। इन कक्षाओं में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण बालिकायें पंजीयन करा रही है। छात्राओं को सोमवार से शुक्रवार लिखित परीक्षा की तैयारी जिसमे सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की तैयारी कराई जा रही है। शनिवार एवं रविवार को पुलिस विभाग व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से फिजिकल क्लास नेहरू स्टेडियम हरदा में अयोजित की जा रही है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने शुक्रवार को छात्राओं को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्री सिसोनिया ने बालिकाओं को बताया कि उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कैसे की।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम हमें अपने दोस्त इस तरह के रखना है, जो सकारात्मक सोच के हैं और पढ़ाई पर ध्यान दे रहें है। ऐसे दोस्तों के साथ मिलकर ग्रुप में 6 से 8 घण्टे तैयारी करें, प्रतिदिन की दिनचर्या का कार्यक्रम निर्धारित रहे, एक दूसरे से पूछ कर, पढ़ाई में आ रही कमियों को दूर करें। उन्होंने यूपीएससी के तीन चरणों की तैयारी के संबंध में बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होने बताया कि न्यूज पेपर की मदद से करेंट अफेयर्स के प्रश्न के नोट्स तैयार करें। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर क्लास में मार्गदर्शन देने के लिए आते रहेंगे। इन क्लासेस में अध्ययन संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. राहुल दुबे सहित छात्राएं उपस्थित थी।