jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

हरदा न्यूज: रोड पर मिले मोबाईल् , नगदी राशि देकर ईमानदारी का परिचय दिया ।

हरदा। जनपद पंचायत के पास रोड के किनारे एक मोबाइल मिला जिसके कवर मे नगदी राशि थी, जन अभियान परिषद जनपद कार्यालय आ रहे बी.एस.डब्ल्यू के छात्र गणेश चौहान को मोबाईल मिला । जो की ऑफ था, जिसे चार्ज पर लगा कर ऑन किया गया। साथ ही मोबाइल की सूचना सोशल मीडिया पर प्रदान की गई। सथियों द्वारा पुलिस को मोबाईल देना तय किया गया। तभी उसी मोबाईल पर किसी दोस्त का कॉल आया जिससे सम्बन्धित व्यक्ति ने मोबाईल मालिक की जानकारी दी। कुछ समय के उपरांत स्वयं मोबाइल मालिक का कॉल आया जिसे कार्यालय बुलाया गया। जिसमें मोबाइल मालिक ने पेटन लॉक, अपनी ईमेल आई डी, मोबाईल मे फोटों दिखाई। जन अभियान परिषद विकास खंड सामन्यवक राकेश वर्मा , परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रहलाद नागावे , गणेश चौहान के प्रयास से मोबाइल मालिक नित्यम शुक्ला जो की छिपानेर रोड हरदा निवासी का पता लगा जो गाड़ी सुधाराने आये थे। को सूचना देकर हरदा जनपद कार्यालय मे बुलाकर मोबाईल की जानकारी लेकर मोबाइल दिया गया। इस सार्थक सामाजिक कार्य पर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक संदीप गौहर द्वारा सभी को बधाई दी।