jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

27 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होंगे ‘विधायक कप’

हरदा / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार खेल गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और खेलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 जुलाई से 13 अगस्त 2023 के मध्य ‘विधायक कप’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
‘विधायक कप’ के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अनुशंसा अनुसार कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस में से जो भी खेल उस क्षेत्र में प्रचलित हों, उनमें से एक खेल का चयन कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस पर प्रत्येक विधानसभा में 1 लाख रूपये की राशि व्यय की जायेगी।