jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Harda: स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बैठक का आयोजन 

हरदा ।   भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ हरदा द्वारा आज एक दिवसीय स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बैठक का आयोजन किया गया बैठक में 70 प्रशिक्षित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने भाग लिया बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री गजराज सिंह के द्वारा किया गया बैठक में स्काउटर गाइडर को दल के संचालन के संबंधी निर्देश दिए गए जिले के वार्षिक कार्य एवं दल के कार्यक्रम से परिचित कराया गया वर्ष 2022 में की गई गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही यूनिफार्म के संबंध में मांग पत्र प्राप्त किया गया प्रशिक्षित स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन एडवांसमेंट के संबंध में चर्चा की गई और जिन लोगों के वारंट नहीं बने उनको वारंट आवेदन फॉर्म वितरित किए गए विद्यालय स्तर पर दलों के पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई इस अवसर पर जिला सचिव श्री बलराम सेंधवा द्वारा पंजीयन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, बैठक के उपरांत स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन प्रजापति  जी द्वारा उक्त बैठक की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई