jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

INDORE NEWS : इंदौर में नाइट कल्चर बंद हो, लड़की ने दो युवकों के साथ गाड़ी रोककर करवाई बायफ्रेंड की हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 इंदौर | एक लडक़ी ने दो साथियों के साथ मिलकर अपने बॉयफ्रेंड की कार रूकवाई और फिर उसके दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, इस मामले में मृतक के परिजनों ने नाइट कल्चर को बंद करने की डिमांड की है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राजगढ़ निवासी युवक मोनू उर्फ प्रभास पंवार साकेत नगर के ईश्वर अपार्टमेंट में रहता था और बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, वह अपने दोस्तों के साथ रात को महाकाल के दर्शन करने के लिए निकला था, कार में उसके साथ उसके दोस्त टीटू, रचित, विशाल ठाकुर और एक अन्य दोस्त के साथ थे, उसी समय टीटू की गर्लफ्रेंड दो युवकों के साथ आई और कार को रूकवाकर उसमें सवार विशाल से हाथ मिलाया, इसी दौरान उसके साथ आए युवकों ने कार में सवार रचित पर हमला कर दिया, वहीं पास में मोनू उर्फ प्रभास बैठा था, जिसे भी चाकू मार दिया, चाकू मोनू के सीने में लगने से उसकी मौत हो। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जिस लडक़ी ने गाड़ी रूकवाई थी उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त था। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इंदौर में नाइट कल्चर को बंद कराने की डिमांड की है, उन्होंने कहा कि हम इस बारे में गृहमंत्री से भी चर्चा कर इंदौर में नाइट कल्चर को बंद कराने की मांग करेंगे।