jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal: गृहमंत्री अमित शाह राजधानी में ले रहे बैठक उधर थाने के पास बदमाशों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, एक-दूसरे पर चलाई गोलियां ,

मकड़ाई एक्सप्रेेस भोपाल | राजधानी में पुलिस सुरक्षा के दावों की उस समय पोल खुल गई, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे और हबीबगंज थाने के नजदीक बदमाशों के दो गुटों के बीच मारपीट चल रही थी। ये बदमाश टीटीनगर इलाके के बताए जा रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि बदमाशों ने एक-दूसरे पर गोलियां भी चलाईं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अधिकारी पूरी घटना पर बात करने को तैयार नहीं है। इस मामले में आला अधिकारियों ने थाने से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के मुताबिक हबीबगंज इलाके में बुधवार देर रात प्रदीप कटसी नाम का शातिर बदमाश अपने दोस्तों के एक साथी का जन्मदिन मना रहा था। उसी समय सोनू एंजिल नामक एक बदमाश वहां से गुजरा, जिससे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। घटना के सामय मौके पर मौजूद निजी कंपनी में काम करने वाले जीके गुप्ता ने बताया कि रात में दोनों पक्ष हबीबगंज थाने के सामने विवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चलाई, बाद में दूसरे ने भी जवाबी फायर किया। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग बाहर निकलकर आ गए। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।