jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

CG News : अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दीजिए – टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम छग.

 मकड़ाई एक्सप्रेेस रायपुर। मणिपुर में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। मणिपुर मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी द्वारा जिम्‍मेदारी नहीं लेने पर अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग कर दी।मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में सहयोग के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विपक्ष को पत्र लिखने पर सिंहदेव ने कहा, कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। महिलाओं के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अगर कार्रवाई एफआइआर होने के 77 दिन बाद शुरू की जाती है, तो जवाबदेह कौन है? पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को इसके बारे में पता होगा। अगर पीएम मोदी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दें। फिर अमित शाह जवाब दे सकते हैं।

- Install Android App -

सिंहदेव ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

इससे पहले सिंहदेव ने ट्वीट करके पूछा कि मणिपुर लगभग तीन महीने से क्यों जल रहा है? सामुदायिक नफरत के कारण। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री 83 दिनों से मौन क्यों हैं..? उन्होंने आरोप लगाया मणिपुर हिंसा में भाजपा ने आग में घी डालने का काम किया है और उस आग पर बांटों और राज करो की रोटी सेंक रही है…? सिंहदेव ने भाजपा काे आज की इस्ट इंडिया कंपनी करार देते हुए कहा कि गरीब से निचोड़कर पूंजीपतियों को देश की संपत्ति बेच रहे हैं।