jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

दो पक्षो में मारपीट खूूब लाठियां चली 14 लोग घायल हुुए, पुुलिस नेे किया मामला दर्ज

बीना के आगासौद थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़री में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 14 लोग घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 सागर | आगासौद थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़री में दो पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार रात को हुए विवाद में कुल्हाड़ी, फरसा, लोहे की राड, लाठी-डंडों सहित पत्थरों से मारपीट की गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब चौदह लोग घायल हुए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मूड़री गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज से विवाद की शुरूआत हुई। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों ने कुल्हाड़ी, फरसा, लोहे की राड, लाठी-डंडों सहित पत्थर फेंककर जमकर मारपीट की। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लिए।

- Install Android App -

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

आगासौद थाना पुलिस ने मुनीराम पिता भगवान सिंह दांगी की शिकायत पर चालीराजा सिंह, हजारी सिंह दांगी, रामसिंह दांगी, हेमंत सिंह दांगी के खिलाफ धारा 307, 294 और 323 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से हजारी सिंह पिता उमराव सिंह दांगी की शिकायत पर अर्जुन सिंह दांगी, लोकेंद्र सिंह दांगी, रनवीर सिंह दांगी, बिट्टू दांगी, माखन सिंह दांगी के खिलाफ 307, 294 और 323 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बता दे कि आगासौद थाना क्षेत्र में सामूहिक मारपीट का यह नया मामला नहीं है। इसके पहले भी दो पक्ष आपस में आमन-सामने आते रहे हैं, जिनमें कई लोग घायल होते हैं।