हरदा : कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा के वैज्ञानिक डॉ. एस. के. तिवारी, डॉ. सर्वेश कुमार व डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने जिले में लग रही धान, मक्का व सोयाबीन की नई फसल का सोमवार को निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. मुरे ने बताया कि ग्राम भमोरी, हडिया, खेड़ी नीमा आदि ग्रामों में कुछ कृषकों द्वारा धान की बोनी की गई है। वर्तमान में धान की फसल बढ़वार की स्थिति में है, जिसमें खरपतवारों के समन्वित प्रबंधन, किट रोगों के रोकथाम आदि की जानकारी कृषकों के खेत भ्रमण कर दी गयी और जहां धान की फसल कमजोर पीले रंग की दिख रही है वहां पर नैनों यूरिया 500 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव की सलाह दी गई। साथ ही सोयाबीन, मक्का आदि फसलें भी वृद्धि व विकास की स्थिति में है। अभी फसलों में किसी विशेष कीट रोग का प्रकोप नहीं देखा गया। सभी फसलें सामान्य स्थिति में है। कुछ खेतों में जल निकास के लिए समुचित व्यवस्था करने व निरंतर फसल निगरानी की समझाइश भी किसानों को दी गई।
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज
शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित
रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा
टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

