राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली | संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।