हरदा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि यह वाहन 8 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुन्नास, नांदरा व हंडिया तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के टिमरनी का दौरा करेगा। भुन्नास क्लस्टर के लिए सेक्टर अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एस.एन. बांके, नांदरा क्लस्टर के लिये उपयंत्री जल संसाधन श्री दिनेश शास्त्री व हंडिया क्लस्टर के लिये सहायक प्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री राधारमण जमरा की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के श्री एस.के. यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार टिमरनी सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन टिमरनी श्री मधुबन उरमालिया तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में प्राचार्य हाई स्कूल धौलपुर श्री योगेश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान
पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की
गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल...
एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण
वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां
सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका
राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
