jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम से सराबोर हुआ हरदा शहर ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री पटेल

हरदा / हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिकों में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिये सोमवार को हरदा में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्रा, नगरवासी, जन-प्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम् का उद्घोष करते हुए शामिल हुए। यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा घण्टा घर, शिवाजी प्रेस तिराहा, प्रताप टाकीज तिराहा, परशुराम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, सन फ्लावर स्कूल मार्ग होते हुये नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के श्री याग्यवल्क्य शुक्ल व श्री राजेश पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने तथा अपने घर के आसपास पौध रोपण करने के लिये प्रेरित किया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई।