jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

आगरा की जामा मस्जिद के नीचे श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है’,जल्द निकालकर सामने लाएंगे- धीरेंद्र शास्त्री

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.| बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे यहां धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद के नीचे श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है । जिसे जल्द निकालकर सामने लाएंगे। प्रियाकंात मदिर में चल सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम ेमें शामिल हुए और प्रसिद्ध कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज से मिले । मीडिया से चर्चा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा धार्मिक स्थानों पर होने वाले हादसो के लिए प्रशासन के सुदृढ व्यवस्था बनानी चाहिए।वृंदावन में भी व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकास कार्य किए जाए। बांके बिहारी का कॉरिडोर बनना चाहिए । धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद विवाद में कहा कि हम पूरी तरह से कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में हैं साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगरा की जामा मस्जिद में श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी है,जो कि जल्द निकलकर सामने आएगीण्

- Install Android App -

कृष्ण जन्मभूमि का इंतजार जल्द ही खत्म होगा . धीरेंद्र शास्त्री ने बांके बिहारी के कॉरिडोर बनाने के पक्ष में कहा कि इस कॉरिडोर को जल्द बनना चाहिएण् ये शिवलिंग पूजा भी उसी के लिए की जा रही हैण् उन्होंने कहा कि ये यज्ञ भी इसलिए किया जा रहा है कि भगवान राम की तरह कृष्ण कन्हैया जल्द बाहर निकलकर आएं जिससे सबकी आंखें खुल जाएं धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि अब सनातन धर्म के लोग जागरूक हो रहे हैंए जल्द ही सब कुछ ठीक होगा और कृष्ण जन्मभूमि का इंतजार खत्म होगाण्