jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP News : मानसून ने दी दस्तक फसलो को मिला जीवनदान, जानिए प्रदेश में कहां कहां होगी अच्छी बारिश

बुधवार को पूरे प्रदेश में गरज.चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं.कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा/भोपाल। मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय गया है जल्‍द ही पूरे प्रदेश में अच्‍छी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूरे प्रदेश में गरज.चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

हरदा में हुई हलकी बारिश

जिले में दोबारा आए मानसून ने 3 सितंबर से बारिश की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद 5 सितंबर को रात्रि में बारिश हुई बुधवार की सुबह सुबह शहर में बारिश हुई जिससे किसानों सूखती सोयाबीन को पुर्नजीवन मिल गया है। जिले में सोयाबीन का उत्पादन बहुत अधिक होता है जो किसानों की समृद्धि का राज है।यहां पर सोयाबीन के लिए मिट्टी और मौसम दोनो ही सहायक होते है।

मानसून के लौटने पर किसानो के चेहरे खिलें

- Install Android App -

मानसून सक्रिय होने से जिन स्थानों पर हलकी बारिश हुई वहां की तेज घूप से झुलसती फसलों को जीवनदान मिल गया हैं मानसून की वापसी से किसानों के चेहरे खिल गए है। मंगलवार को नरसिंहपुर, सिवनी, नौगांव, ग्वालियर, सतना, मंडला, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सीधी, पचमढ़ी, शिवपुरी, नर्मदापुरम, रायसेन, मलाजखंड , भोपाल , गुना ,सागर में बारिश की संभावनाएं बनी कही कही हलकी बारिश भी हुई। भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

प्रदेश में सामान्य से  कम वर्षा हुई 

मानसून के फिर सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में रुक.रुककर अच्छी वर्षा होने की संभावना बन गई है। बता दें कि इस सीजन में मध्य प्रदेश में एक जून से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 664.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा ;823.9 मिमी. की तुलना में 19 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से 47 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। इससे सोयाबीन, धान की फसलों पर सूखे का खतरा मंडराने लगा था।

प्रदेश में 146.96 लाख हेक्टेयर में हुई है बोवनी

मप्र में कुल 146.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों की बोवनी की गई है। इसमें 53.35 लाख हेक्टेयर में सोयाबीनए 33.85 लाख हेक्टेयर में धान 17.44 लाख हेक्टेयर में मक्का एवं 13.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बोवनी की गई है। मानसून के पुन सक्रिय होने से किसानों ने काफी राहत महसूस की है।