jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

jhansi news : रेलवे कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार, 12 लापरवाह पुलिसकमिर्यो पर हो सकती कार्यवाही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झांसी। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में अपराधिक गतिविधियो में लिप्त 3 बदमाशो को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया जहां पेशी के बाद कोर्ट परिसर से पुलिसवाहन में बैठने के दौरान पुलिस को चकमा देकर तीनों फरार हो गए।

लूट के मामले मेे पेशी पर लाई थी पुलिस

- Install Android App -

झांसी रेलवे स्टेशन और ट्रेन में अपराध करने के मामले में झांसी जिला कारागार में बंद तीन कैदी मंगलवार को रेलवे स्टेशन से फरार हो गए। उन्हें पुलिस द्वारा रेलवे कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।पुलिस ने बताया कि इस साल की शुरुआत में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेन में लूट और मोबाइल चोरी के मामले में शैलेन्द्र पुत्र मनीराम को झांसी जीआरपी ने 13 जून को स्टेशन परिक्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही ज्ञया प्रसाद अहिरवार उर्फ गुड्डा को लूट सहित अन्य आपराधिक मामलों में जीआरपी ने 23 अप्रैल को हिरासत में लेते हुए झांसी जिला कारागार भेज दिया था। इसके अलावा विजेन्दर उर्फ हजरत को भी जीआरपी ने लूट व चोरी के मामले में जेल भेजा था। पुलिस तीनों कैदियों को वाहन में बैठा कर बेपरवाह हुई तो तीनों ने मौके का लाभ उठाया और स्टेशन की ओर दौड़ लगा दी। जब तक उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ पाते तीनों यात्रियों की भीड़ में ओझल हो गए।

लापरवाह पुलिसकमिर्यो पर हो सकती कार्यवाही

आरोपियो के फरार होने की जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो एसएसपी सहित वह भी मौके पर पहुंचे। फरार कैदियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीमें कैदियों की तलाश कर रही हैं। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई। साथ ही स्टेशन के अंदर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी स्टेशन और आसपास के जिलों में कैदियों को लेकर जीआरपीए आरपीएफ व पुलिस को अलर्ट भेजा गया है।