jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

एमपी बिग न्यूज़ : पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये समिति गठित

भोपाल : राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के संबंध में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य के रूप में प्रमुख सचिव विधि-विधायी कार्य, नामांकित प्रतिनिधि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल और शासन द्वारा नामांकित वरिष्ठ पत्रकार को शामिल किया गया है। जनसंपर्क विभाग के सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे।

- Install Android App -

यह समिति पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में देश में प्रचलित प्रावधानों का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन दो माह में प्रस्तुत करेगी। पिछले दिनों भोपाल में आयोजित पत्रकार समागम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिये समिति गठित करने की घोषणा की थी।