jhankar
ब्रेकिंग
जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन

Breking News: पीओएस मशीन सुधारने के दौरान कर्मचारी ने व्यापारी के उड़ाए 54000 रुपये, बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। पीओएस (point of sell) मशीन को सुधारने का झांसा देकर ग्वालियर के कारोबारी से 54 हजार रुपये की ठगी पेटीएम कंपनी के कर्मचारी ने ही कर ली। कारोबारी के पास पेटीएम कंपनी की ही प्वाइंट आफ सेल मशीन थी।विभिन्न कंपनी द्वारा व्यापारियों को कई प्रकार की सुविधा दी जाती है। जिसमें विशेष कर व्यापारिक वर्चुअल लेनदेन आनलाईन किया जा सके इसके लिए पीओएस मशीन दी जाती है जिसमें ग्राहक अपने एटीएम कार्ड या अंगूठा लगाकर व्यापारी को पेमेंट कर सकता हैं। इस मशीन के साफ्टवेयर को अपडेट करने या कोई तकनीकि समस्या आने पर कंपनी के कर्मचारी सुधारने आते हैं। सुधारने के दौरान ये लोग यूजरनेम और पासवर्ड भी बताए जाते है।

- Install Android App -

बैंक खातों की खरीद-फरोख्त,खुलासे से पुलिस अफसर दंग

इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपित पकड़ भी लिया, लेकिन पुलिस अधिकारी तब दंग रह गए, जब उसने जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे वह किसी और का निकला। उसने पूछताछ में खुलासा किया- उसने बैंक खाता 10 हजार रुपये देकर दतिया के युवक से खरीदा था, जो बंगाल में ठगों की गैंग को बैंक खाते बेचता है। अब इसमें पुलिस उसकी तलाश में लग गई है। कुछ संदेही पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, इनसे पूछताछ में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाली बड़ी गैंग का खुलासा हो सकता है। अभी इस मामले की गोपनीय पड़ताल चल रही है। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस ने पेटीएम कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ एफआइआर की जा रही है, आरोपित को हिरासत में ले लिया है। अब आगे की कड़ी को लेकर पड़ताल जारी है।