ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे... मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल तेज गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा छाया: तेज गर्मी से लोग परेशानः 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बढ़ी उमस, शी... हरदा: बरसात में करंट से बचने के लिये विद्युत वितरण कंपनी ने एडवायजरी जारी की तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग

Harda News : गुरव समाज ने श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव, धूमधाम से मनाया बाइक रैली निकाली।

Harda : गुरव समाज द्वारा समाज के आराध्य देहदानि श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर में मनायी गयी। सुबह 9 बजे युवाओ द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर से बाइक रैली निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए।
श्री महर्षि दधीचि चौराहा कलेक्टर कार्यालय बायपास महर्षि दधीचि चौराहे पर पहुच कर माल्यार्पण किया गया। नवयुवको की बाइक रैली का रास्ते मे जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। जय गुरव के नारे और महर्षि दधीचि के जयकारे के साथ रैली का गुप्तेश्वर मंदिर में समापन हुआ। त्वपश्चात गुप्तेश्वर मंदिर में दधीचि महराज का पूजन, महाआरती, हवन कर प्रसादी वितरण किया। जिसमे बड़ी संख्या में सामाजिक पुरूष, महिलाएं बच्चें शामिल रहे। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर में सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

समाज के अध्यक्ष महेश चोलकर ने त्याग –
बलिदान के प्रेरणा स्त्रोत महर्षि दधिचि की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, उनका मार्गदर्शन करने की बात कही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में और अपने 18 वर्षों के कार्यकाल लिए सभी समाज जनों का आभार माना।
हेमंत मोराने ने बताया कि जयंती के दिन दोपहर में गुरव समाज पंचायत हरदा के पूर्व अध्यक्ष का विदाई समारोह रखा गया तथा नवीन अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम सचिव के पदों हेतु समाज के संरक्षक मंडल द्वारा आवेदन लिए गए। आवेदनों के आधार पर अगले दिन रविवार को निर्वाचन की प्रकिया की जावेगी और नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जावेगी। जयंती उत्सव में गुरव समाज के सभी सामाजिक बन्धु महिलाएं शामिल रहे।