jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बड़ी खबर हरदा : दलित महिलाओ को मंदिर जाने से रोका, SC ST संगठनों में आक्रोश, हंडिया थाने रिपोर्ट दर्ज कराएंगे

हरदा : आजादी के 75 वर्ष बाद भी गांव में छुआछूत भेदभाव किया जा रहा है। आज भी कई गांवो में दलित मंदिर में घुस नही सकते। अभी ताजा मामला हरदा जिले के राता तलाई गांव का सामने आया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार 26/09/2023 ग्राम रातातलाई में अहिरवार समाज के कुछ महिलाएं एवं पुरुषो के द्वारा ग्राम में स्थित बजरंग मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे वही सीतला माता का भी मंदिर है। । जहां ग्राम के कुछ उच्च वर्गों के लोगों द्वारा उन्हें मंदिर में जाने से रोका एवं अपमानित कर जाति सूचक गालियां, अभद्र व्यवहार किया गया एवं मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। गांव की महिलाओ पुरुषो ने अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष मुरली रंगीले को घटना के बारे में अवगत कराया। मामला बढ़ता देखकर  हंडिया थानेदार अनिल सिंह गुर्जर सबसे पहले गांव पहुंचे और समझाइस दी। उसके कुछ घंटो के बाद हंडिया तहसीलदार भी गांव पहुंची।। और जानकारी ली।

इधर आज आदर्श अहिरवार समाज संगठन हरदा के नेतृत्व में आज हंडिया थाने शिकायत दर्ज कराई जाएगी ।