jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

LPG Gas Cylinder : दिल थामकर बैठिए फिर गैस सिलेंडर होने जा रहा सस्ता, देंखें नया अपडेट

LPG Gas Cylinder : आगामी साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। केंद्र व राज्य सरकारें भी लोगों को लुभाने के लिए नए-नए ऐलान कर रही हैं। इस बार चुनाव में महंगाई का मुद्दा हावी रह सकता है, जिसकी काट के लिए केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी घोषणा कर रही है। कुछ दिन पहले मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली।

LPG Gas Cylinder

सरकार ने अपने फैसले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की गिरावट की थी। एक बार अब फिर चर्चा है कि सरकार जल्द ही एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कम कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह दूसरी बड़ी राहत होगी। वैसे सरकार ने आधिकारिक तौर पर सिलेंडर के दाम करने को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

इतने रुपये सस्ता हो सकता है एलपीजी सिलेंडर

- Install Android App -

केंद्र सरकार गरीबों को राहत और आम लोगों को लुभाने के लिए जल्द ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट कर सकती है। माना जा रहा है कि एक बार फिर सिलेंडर के प्राइस में करीब 50 रुपये की कमी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर उपभोक्ताओं की मौज आना तय है। आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन आम चुनाव से पहले यह निर्णय होना संभव माना जा रहा है।

सरकार ने बीते महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट कर एक बड़ा तोहफा दिया था। अगर आप अब गैस सिलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर देर नहीं करें, क्योंकि बहुत सस्ते में घर ला सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर अब 940 से 950 रुपये में खूब धड़ाधड़ बिक रहा है। चर्चा के अनुसार, अब अगर 50 रुपये की गिरावट और होती है तो फिर 900 रुपये में इसे आराम से खरीदा जा सकेगा।

पेट्रोल-डीजल पर भी मिल सकती है राहत

मोदी सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर के अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह साल किसी सौगात से कम नहीं होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट की जा सकती है, जिसका सीधा फायदा आम लोगों से लेकर नौकरी पेश से जुड़े व्यक्तियों को होगा।