jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

CG News : गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवाओ के साथ मारपीट, एक दर्जन से ज्यादा हुए घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर : गुरुवार को अनंत चर्तुदशी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए धूमधाम से निकले युवाओ पर अचानक मारपीट होने लगी जिसमें एक दर्जन से अधिक युवा घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका की है पीढ़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे एक दर्जन से अधिक युवकों को चोटें आई हैं।

- Install Android App -

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के ढेका में युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। गुरुवार की शाम युवक गणेश विसर्जन के लिए डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते एक पक्ष के युवक लाठी और राड लेकर वहां आ गए। युवकों ने गणेश विसर्जन के लिए जा रहे दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में ढेका में रहने वाले विष्णु, सुरेश मौर्य, अमर, संजीव, अनिल बघेल, विशेष, नान्हू, राहुल, सौरभ, नीरज, नमन, अभीषेक, विशाल और हरी मौर्य समेत अन्य युवकों को चोटे आई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की टीम घायल युवकों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।