jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Weather Alert Check : काले बादलों से फिर बरसेगा पानी, IMD ने इन राज्यों में दी तेज बारिश की चेतावनी

Weather Alert Check : सितंबर का आखिरी दिन है, जिसके बाद अब अक्टूबर महीना शुरू हो जाएगा। अकूटबर महीने से मानसूनी बादलों का सिलसिला वापसी होने लगता है, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में तापमान भी तेजी से नीचे गिरता है। वैसे तो देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश ने विदाई ले ली है, जिससे लोगों को राहत जरूरी मिली।

Weather Alert Check

पश्चिमी यूपी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश ने तापमान में मामूली गिरावट कर दी है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। हिमालयन इलाकों में भी दोपहर मौसम खराब होने से तापमान नीचे लुढ़क गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक, देश कें कई राज्यों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में अगले चार दिन बारिश होने की संभावना जताई है। इसके सात ही गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की बात करें तो कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक बारिश होने की उम्मीद जताई है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, इंटीरियर कर्नाटक में 30 सितंबर तक तटीय कर्नाटक और केरल में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिन तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में एक और दो अक्टूबर को तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

यहां भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में तीन और चार अक्टूबर को झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा केरल के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की उम्मीद बनी रहने की संभावना है। तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोल्लम और पथानामथिट्टा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।