jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big breking news: जमीन विवाद में यादव और ब्राह्मण समाज में खूनी संघर्ष, 6 की मौत

भूमि विवाद में गोली मारकर 6 लोगों की हत्या

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में गोलियां चल गई। जमीन के विवाद में दो पक्ष के 6 लोगो की हत्या हुई है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार घटना फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है। एक पक्ष के एक और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के मरने की सूचना है।
रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह सुबह 8.30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा है कि कुछ देर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और बंदूकें निकल आईं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। वारदात में छह लोगों की जान चली गई। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है।