jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को

हरदा , आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन विभिन्न तैयारी कर रहा है । इसी क्रम में जिले के अधिकारी कर्मचारियों को “आदर्श आचरण संहिता” संबंधी विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को आयोजित किया गया है । यह प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

- Install Android App -

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भेजें।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर अधिकारियों, स्थैतिक निगरानी दल, निर्वाचन व्यय लेखा संबंधी दल, के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित उड़न दस्ता में संलग्न अधिकारी कर्मचारी और एमसीएमसी टीम में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।