jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Harda Big News : पूर्व विधायक आरके दोगने ने आपत्तिजनक पोस्टर के द्वारा फेसबुक पर दी मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई ! मामले में सिविल लाइन थाने में दोगने पर FIR दर्ज

हरदा : पूर्व विधायक आरके दोगने ने कॄषिमंत्री कमल पटेल के फोटो वाले एक पोस्टर जिसमे 70% लाओ काम कराओ । करप्शन पटेल का उल्लेख है। अपनी फेसबुक वॉल पर उक्त पोस्टर को शेयर कर  मंत्री पटेल को जन्मदिन की बधाई दी थी।

- Install Android App -

इस आपत्ति जनक पोस्टर के बाद मंत्री कमल पटेल की छवि धूमिल हुई । इसको लेकर बीते कल मंत्री कमल पटेल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये काम कांग्रेसियों का ही है। वही उन्होंने कहा था में जांच करवाउंगा व एफआईआर दर्ज करवाऊंगा।
आज भाजपा युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मंत्री कमल पटेल के आपत्ति जनक पोस्टर को लेकर पूर्व विधायक आर के दोगने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि विवादित पोस्टर से मंत्री पटेल की छवि धूमिल हुई है। सिविल लाइन पुलिस ने फरियादी सुभाष शर्मा की शिकायत पर पूर्व विधायक आर के दोगने के विरुद्ध धारा 469 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है ।