jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Handiya News: सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय दिशा बोध शिविर का शुभारंभ |

रिपोर्ट – सुमित खत्री  [ हंडिया ]

- Install Android App -

हंडिया : माधव ग्राम शिक्षा समिति जिला हरदा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में तीन दिवसीय दिशा बोध शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ |
इस शिविर में 62 भैया बहनें एवं 20 आचार्य दीदियां सम्मिलित हुए | कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया |
तीन दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि जगदीश टाँक, अनिरुद्ध तंवर, वर्ग संरक्षक राजेश वर्मा काका एवं तहसील प्रमुख योगेश माकवे तथा एम फार सेवा संरक्षक शिवकुमार परते उपस्थित रहे | प्रथम सत्र में श्री जगदीश टांक द्वारा विषय ज्ञान बौध में स्वतंत्रता पूर्व भारत विषय पर विचार रखे गए | द्वितीय सत्र में भैया बहनो द्वारा स्वयं की कमियां तथा अपने मित्रों की अच्छाइयों के विषय में लिखित व मौखिक वार्तालाप किया गया | तृतीय सत्र श्री राजेश वर्मा काका द्वारा नागरिक कर्तव्य बोध विषय पर विचार रखे गए इसी प्रकार अंतिम सत्र में भैया बहनों को शारीरिक अभ्यास करा कर आज के दिन का समापन कराया गया |
दिशा बौध शिविर के प्रथम दिवस संरक्षक अनिरुद्ध तंवर वर्ग संयोजक राम तिवारी, शारीरिक प्रमुख गिरीश गांगोले, बौद्धिक प्रमुख ज्ञानेश्वर तिवारी, प्रबंधन प्रमुख नितिन तिवारी के अलावा सहयोगी इंदर सिंह सोलंकी, सवा सुल्तान, यातिका तिवारी, पलक तिवारी, नैना सोलंकी, सानू धनगर, पूनम वर्मा, ममता वर्मा, निशा प्रजापति, दीवा सुल्तान, अभिषेक योगी सहित अनिल वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे |