jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

Monsoon Forecast Alert : बदलो ने फिर पकड़ी रफ्तार, भारी बारिश की चेतावनी, जानें

Monsoon Forecast Alert : देश के ज्यादातर राज्यों में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. अब सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। आज यानी बुधवार से नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है.

Monsoon Forecast Alert

यूपी की बात करें तो यहां स्मॉग का असर अभी भी जारी है. यूपी के कई जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में सुधार हो रहा है. राजस्थान के मौसम में भी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है. वैसे आज मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है. दक्षिणी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी. केरल और तमिलनाडु में बारिश अभी भी जारी है.

मौसम विभाग का कहना है कि 03 नवंबर से तमिलनाडु, केरल, माहे और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक में बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा, जो 5 नवंबर तक जारी रहेगा.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है. दिल्ली में कोहरा देखने को मिलने की संभावना है.

- Install Android App -

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में आज मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. गाजियाबाद में आज कोहसा देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 1 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा लक्षद्वीप में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण सर्दी की शुरुआत के साथ मरुधरा के कुछ इलाकों में ठंडक बढ़ सकती है. बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने अब गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है.