हरदा मुख्यालय के रन्हाई में जुआ घर चल रहा –
हरदा : जिले में जुआघर सट्टा गांजा नशीले पदार्थ को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा है लेकिन हरदा जिले में अंकुश शून्य सबित हो रहा है चुनाव के चलते पुलिस बल जगह-जगह सेवा में चौबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात है । लेकिन इसका फायदा असामजिक तत्व उठाने में पीछे नहीं दिनभर सट्टा ओर रात में जुआघर का संचालन जग जाहिर है । उक्त आरोप हरदा के वरिष्ठ पत्रकार डी एस चौहान ने लगाए। उन्होंने कहा की स्थानीय पुलिस ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने में स्टाप की कमी के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। जिले के रन्हाई में जुआघर चल रहा है हरदा मुख्यालय से पाच किलोमीटर है। जिले में जगह-जगह बदलकर सूदखोर जुआघर का संचालन कर रहे हैं। जुआघर में चरस की गोली एम डी पावडर व सस्ता पावडर की बिक्री जग जाहिर है। हरदा मुख्यालय पर जुआघर चलाने वाले जग जाहिर है जो बैखौफ शहर में घूमकर निमंत्रण देकर जुआघर चला रहे हैं। सूदखोर अडीबाज असामजिक तत्व जुआघर सट्टा गांजा नशीले पदार्थ हरदा जिले में एक उद्योग के रूप में संचालित हो रहे हैं।

