jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Big News : सुबह घूमने निकले पूर्व सैनिक की धारदार हथियार से हत्या

खून से लथपथ पूर्व सैनिक को देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना –

मकड़ाई एक्सप्रेस अंबिकापुर। ग्राम बसंतपुर के थाना क्षेत्र करमडीह में पूर्व सैनिक देवकुमार कनौजिया की शुक्रवार सुबह अज्ञात अपराधी द्वारा धार दार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि देवकुमार सुबह सुबह रोजाना की तरह मार्निग वाक पर निकले थें। रास्ते में अचानक किसी ने उन पर पीछे से प्राणघातक हमला कर दिया। भोर होते ही जब लोग वहां से निकले तो उन्हे देवकुमार का शव दिखा।मौके पर लोगो को खून बहता नजर आया।

- Install Android App -

पूलिस को तत्काल सूचना दी गई। बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया। पुलिस मृतक और स्वजनों ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। किसी प्रकार की शत्रुता वाद विवाद आदि की बात अभी तक सामने नही आई है। लेकिन अभी तक कोई ऐसी बात या साक्ष्य पुलिस के हाथ नही लगा है किसी पर आरोप लगाया जा सके।

बताया जा रहा है, किपूर्व सैनिक देव कुमार कनौजिया दो वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे गांव में ही आकर निवास कर रहे थे।पुश्तैनी जमीन पर खेती.बाड़ी के अलावा वे मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में बतौर शिक्षक सेवा भी दे रहे थे।इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है की हत्या की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।