jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

MP News: चुनाव के समय भाजपा को बहनों की याद आई, लाड़ली लक्ष्मी योजना पिछले 18 सालों से क्यों नही चलाई – नकुलनाथ

कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम हर बहन को 1500 रुपये महीने का देंगे। अगले महीने से आप सबको 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। हमारी सरकार बनते ही पेंशन की राशि 1200 रुपये महीने करेंगे। किसानों का कर्ज फिर माफ होगा।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : विधानसभा चुनाव में नेता अपने अपने तरीको और बोच वचनों से जनता को अपने समर्थन में लाने के लिए कई घोषणाएं और वादे कर रहे हैं कुछ तो चुनावी टिप्स दे रहे तो कुछ मौजूदा सरकार की नाकामिया गिना रहे है। ऐसा कुछ नजारा मुरैना में देखने को मिला है जहां भाजपा लाड़ली लक्ष्मी योजना और गैस सिलेंडर को चुनावी मुद्दा बना लिया हैं। कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही भाजपा को लाड़ली बहनें याद क्यों आईं,पिछले 18 साल में यह बहनें याद क्यों नहीं आईं। इस महीने महिलाओं को 1250 रुपये मिले होंगे, मैं कहता हूं इन्हें पर्स में रखिए और कांग्रेस को वोट दीजिए, क्योंकि कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम हर बहन को 1500 रुपये महीने का देंगे। अगले महीने से आप सबको 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है। हमारी सरकार बनते ही पेंशन की राशि 1200 रुपये महीने करेंगे। किसानों का कर्ज फिर माफ होगा। मुरैना के जीवाजीगंज में कांग्रेस के समर्थन में सभा करते हुए यह बातें छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने कहीं।