jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए इंतजार कर रही है : कमलनाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को सिवनी मालवा पहुंचे। सभा को संबोधित किया

- Install Android App -

केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। जय स्तंभ चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा शिवराज जी एक्टिंग बहुत अचछी करते हैं शिवराज सिंह मुंम्बई जाइए और एक्टिंग कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए काग्रेस प्रत्याशी अजय पटेल के समर्थन करने के लिए कमलनाथ पहुंचे विधानसभा 136 चुनाव के लिए आमसभा को संबोधित करने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए इंतजार नहीं कर रही है बल्कि तड़प रही है।उन्होंने कहा कि बस 3 दिन और बचे हैं आज जो प्रश्न है, वो शिवराज की नौटंकी और कमलनाथ की गारंटी है। हमारी सरकार ने किस तरह अपनी नीतियों और नीयत का परिचय दिया था, इसकी गवाह मध्य प्रदेश की जनता है, लेकिन देश में सबसे भ्रष्ट प्रदेश है, मध्य प्रदेश। यहां की जनता या तो भ्रष्टाचार की गवाह या फिर शिकार है।डबल रफ्तार से चल रही झूठ की मशीन कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान की घोषणा और झूठ का मशीन डबल स्पीड से चल रही है ।पर 3 दिन बाद चुनाव होना है, जिसके बाद घोषणा मशीन फ्यूज होने वाली है। जैसे ही चुनाव का परिणाम आएगा घोषणा मशीन का फ्यूज उड़ जाएगा। मैं तो जगह जगह पूछता हूं कि जनता को दिया क्या, तो लोग कहते हैं महंगाई दी,बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया। किसानों को अन्याय दिया। एक और चीज दी। घर-घर शराब दी ये सब तस्वीर आपके सामने है।
27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया 15 महीने की हमारी सरकार बनी थी। हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया कौन सी गलती करी मैंने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। नर्मदापुरम में 53 हजार किसानों का पहली किश्त में कर्जा माफ किया। हमारी दूसरी किश्त चालू थी, जब हमारी सरकार गिर गई। कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी एक्टिंग बहुत अचछी करते हैं शिवराज सिंह मुंम्बई जाइए और एक्टिंग कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे