jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Big News: बड़ी दर्दनाक दुखद खबर, करंट लगने से चार भाई बहनों की मौत

Up: उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रविवार शाम एक घर के बाहर रखे फर्राटा पंखे में बिजली का करंट उतरने से एक के बाद एक कर बच्चे-बच्चियों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जानकारी के अनुसार लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगा है। इसी दौरान पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया। करंट होने की वजह से वह चपेट में आ गया।

- Install Android App -

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी –

चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे पहुंच गए जिससे वह भी चपेट में आ गए। करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चपेट में आने वाले मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) है। बताया जा रहा है सभी भाई बहन हैं। चारों के शव देख परिजन बेहोश होकर गिरते रहे। आसपास मोहल्ले के लोग पहुंचे तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी बारासागर थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने घटना स्थल पहुंचे जांच पड़ताल की है और अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।