jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग

OMG : बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, 17 साल से अमेरिका में रह रहा बेटा, बुढ़ापे में बेटी भी चली गई अमेरिका

न बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया : घोर कलयुग ही कहेंगे। की आज इंसान दौलत एशो आराम की जिंदगी जीने के लिए अपने जन्म देने वाले पालन पोषण करने वाले माता पिता को बेसहारा छोड़कर चले जाते है। ऐसी ही एक दर्द भरी दास्तान देश की राजधानी नई दिल्ली में सामने आई है। कहने को तो दिल्ली दिल वालो की है। लेकिन यह पत्थर दिल वालो की दिल्ली है। जहा बेटा बेटी अपने बूढ़े माता पिता को अकेला छोड़कर विदेश जाते है। और उनकी कभी खबर तक नहीं लेते की वो किस हाल में अपनी जिंदगी जीते होगे। बीते दिनों दिल्ली में एक बुजुर्ग ने गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की ।  गंभीर घायल बुजुर्ग जगजीत की पत्नी ने पुलिस को बताया कि हरी नगर क्षेत्र में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर पति पत्नी ही रहते हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। उनका बेटा 17 वर्ष से अमेरिका में रह रहा है और बेटी फरवरी में अमेरिका गई।

महिला ने बताया की उनके पति टैक्सी चलाते थे। कुछ समय पहले उनके पति ने आर्थिक तंगी की वजह से टैक्सी बेच दी थी। फरवरी में उनके पति को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वह लगातार दवा ले रहे थे।

- Install Android App -

घर खर्च व बीमारी की दवा के कारण उनके पति तनाव में रहते थे –

13 नवंबर को उनके पति ज्यादा बीमार हो गए थे। इसलिए उन्हें कालरा अस्पताल में भर्ती करवाया था। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे वह कालरा अस्पताल से उन्हें घर लेकर आई। दोपहर को करीब ढाई बजे उनके पति ने सर्दी की बात कहकर पत्नी से कंबल मंगवाया। पत्नी अश्नविंद्र दूसरे कमरे से कंबल लेकर आ ही रही थी। तो उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पति के कमरे में जाकर देखा तो उनके पति के सिर से खून निकल रहा था | इसके बाद वह सीढ़ियों पर खड़े होकर चिल्लाई व लोगों से मदद मांगी।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | घायल बुजुर्ग की पहचान जगजीत सिंह (60) के रूप में हुई है।