jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: लम्बी लाइनों में किसान हो रहे खाद के लिए परेशान – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि हरदा जिले में किसानो को खाद के लिए लम्बी लम्बी लाइने लगानी पड रही है गांवों से आकर किसान यहाँ भूखे प्यासे लाइने में घन्टों खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है।

- Install Android App -

जिले में यूरिया खाद का संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है सोसाइटियों में यूरिया खाद किसानो को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है किसानो के साथ भेदभाव किया जा रहा है प्रदेश के साथ ही हरदा जिले की सोसाइटियों में खाद की किल्लत जारी है।

कृषि विभाग के अधिकारीयो द्वारा कहा जा रहा हैं कि पर्याप्त मात्र मे खाद उपलब्ध हैं परंतु फिर भी किसानो को खाद के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ रहा है भारी परेशानी उठानी पढ़ रही है जिले में खाद की समस्या बरकरार है ज्यों की त्यों ही बनी हुई है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रशासन से मांग की हैं कि खाद की कमी को शीघ्र पूरा किया जावे एवं जिले के किसानो को सोसाइटियों के माध्यम से खाद दिया जाये जल्द से जल्द इन अनियमितताओं को दूर कर किसानो को खाद उपलब्ध कराई जाएँ ।