jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश फिर हुआ शर्मसार : शिक्षक की कार में गैंगरेप, बेटा निकला दुष्कर्मी दोस्तो के साथ मिलकर, नाबालिक के साथ किया गैंगरेप

भोपाल : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की बात कही जाती है। कही जिलों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना बनाया गया। लेकिन दुर्भाग्य कहे की आज भी महिलाओं पर आए दिन अन्याय अत्याचार शोषण हो रहा है। ताजा मामला प्रदेश के डिंडौरी में सामने आया जहा चलती कार में एक नाबालिग के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया।। चारों आरोपी नाबालिग के गांव के ही रहने वाले हैं। कार एक शिक्षक की है। आरोपियों में उसका बेटा भी शामिल है। मामला बजाग थाना क्षेत्र का है। बजाग पुलिस ने चार दिन तक शिकायत दर्ज नहीं की।

थाने में शिकायत की तो राजीनामा की दी सलाह, चार दिन बार हुई रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग के पिता का आरोप है कि पुलिस ने राजीनामा करने की सलाह देकर थाने से लौटा दिया। कहा- एफआईआर कराने से कुछ नहीं होगा। तुम राजीनामा कर लो। इसके बाद बेटी को लेकर महिला थाना और अजाक थाना गए, तब जाकर 19 नवंबर को केस दर्ज किया गया।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने 21 नवंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

- Install Android App -

कार्यक्रम की जगह जंगल में ले गए आरोपी –

घटना 15 नवंबर की है। शाम करीब साढ़े पांच बजे पीड़िता अपनी बहन और चाचा के लड़के के साथ साइकिल से गांव के दूसरे मोहल्ले में बिरसामुंडा जयंती का कार्यक्रम देखने जा रही थी।
तभी गांव के ही चार युवक उनके पास आए। उन्होंने कार रोककर पूछा कि कहां जा रही हो। बेटी ने कार्यक्रम में जाने की बात बताई तो लड़कों ने वहां तक पहुंचाने की बात कहकर दोनों बेटियों को गाड़ी में बैठा लिया। चाचा का बेटा कार में नहीं बैठा। आरोपियों ने गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर न रोककर आगे बढ़ा दी। मुख्य मार्ग से आमा डोंगरी के जंगल की तरफ लेकर चले गए।

नाबालिग ने जंगल की ओर ले जाने का विरोध किया तो आरोपी कार लॉक कर तेज आवाज में गाने बजाने लगे। उन्होंने चलती कार में पिछली सीट पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। डेढ़ घंटे बाद शाम करीब सात बजे दोनों बेटियों को घर के नजदीक छोड़कर भाग गए। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी।

पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी अंकित मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव और पुष्पेंद्र यादव पर केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।