jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

Harda: हवन पूजन प्रसादी वितरण कर धूमधाम से मनाई सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती

हरदा । नगर के विठ्ठल मन्दिर में नामदेव समाज द्वारा सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई नामदेव समाज के मीडिया प्रभारी नारायण नामदेव ने बताया कि आज देव उठनी ग्यारस पर नगर के विठ्ठल मन्दिर में सन्त शिरोमणि नामदेवजी महाराज की जयंती नामदेव समाज के महिला पुरुष और वच्चो द्वारा बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाई गई ।* *जयंती में समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। प्रातः आठ बजे से सन्त शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष पण्डित जी द्वारा विधि विधान से हवन पूजन कराया गया जिसमे समाज के महिला पुरषो ने हवन में आहुतियां देकर पूण्य का लाभ लिया । उसके बाद महारती कर प्रसादी वितरण किया गया । सभी ने एक दूसरे को सन्त नामदेव जयंती की बधाई देते हुए भगवान से प्राथना की कि हमारे देश मे सुख शांति व अमन चेन बना रहे ।

- Install Android App -

नामदेव समाज अध्यक्ष नारायण नामदेव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हमे संगठित होकर रहना होगा,क्योकि जब तक संगठित नही होंगे तब तक एकता नही होगी ।
इसिलए हमे संगठित होकर ही कार्य करना है और समाज को मजबूती प्रदान करना है । गोलू पहलवान नामदेव ने समाज द्वारा किये गए कार्यो की गतिविधि का वर्णन किया । बसंत वैद्य ,विजय बोरसे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नामदेव समाज के युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है ।
अध्यक्ष नारायण नामदेव ने समाज हित में किए गए कार्य, और साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कायक्रमो की जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्ष नारायण नामदेव ने स्वजातीय बंधुओ सहित सभी प्रदेश वासियों को नामदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक एक मोती से मिलकर माला बनती है ठीक उसी प्रकार नामदेव समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर मालारूपी संगठित होना होगा। क्योंकि की संगठन में ही शक्ति है। आभार नीरज नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम के अंत मे नामदेव समाज के श्री राजू नेगी का अचानक देवलोकगमन होने पर मृत आत्मा की शांति हेतु श्रधांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर नामदेव समाज के दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे ।