jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हरदा जिले के बेसवा की माया ‘समूह की माया’ लेकर हुई फरार !

हंडिया :हरदा जिले के हंडिया थानांतर्गत ग्राम बेसवा की 6 महिलाओं के समूह की लीडर माया स्वामी समूह के 60,000 रु लेकर चंपत हो गयी। समूह की अन्य महिलाओं ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बैंक वाले हमें परेशान कर रहे हैं।

सूत्रों की माने तो लगभग अन्य समूह के भी बारह लाख का गोलमाल हुआ है। क्योंकि गांव में लगभग 5 से 7 समूह की माया लीडर थी।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस ने भी माया के मोबाइल नंबर पर कॉल  करके उनका पक्ष जानना चाहा  लेकिन संपर्क नही हो पाया।

क्या है शिकायत पत्र

प्रति

श्रीमान थाना प्रभारी थाना हंडिया जिला हरदा

विषय:- माया पति सुरेश- गांव कि महिलाओं के समूह के पैसे लेकर भाग जाने बावत्।

महोदय जी,

विनम्र निवेदन है कि कुसुम पति विष्णु बिल्लोरे उस 45 साल जाति कतिया निवासी ग्राम बेसवा में रहती है। मेरे गांव में रहने वाली माया पति सुरेश स्वामी ने मेरे 60,000/- रूपये के समूह के ले गई। मेरे समूह में छ: महिला है। जिसमे एक लीडर रहती है। जिसमें माया पति सुरेश स्वामी को बनाया और वह हमारे सबके पैसे हमारे बड़े साहब को देती थी। मेरे और साथ की महिलाएं हैं जिनके पैसे माया लेकर चली गई हैं हमने भरने की बोली तो धमकी देती है।
मेरे गाव कि महिलाये रामबाई पति तुलसीराम गौड, संवतीबाई पति गणेश नागले, आनार बाई पति रामरतन भैसारे , क्षमा बाई पति भूजराम भैसारे और अन्य गाँव कि महिलाओं के पैसे लेकर माया इंदौर चली गई हैं। अब हमे बैक वाले सर परेशान कर रहा है। माया बाई पर कार्यवाही कि जावे।