jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Weather Report : आलीराजपुर, रतलाम, इंदौर, मंदसौर, धार, बड़वानी जिले में बारिश, सोमवार को भोपाल नर्मदापुरम में बारिश की संभावना

रविवार की सुबह से प्रदेश के कई शहरों में तो सुबह से सूर्य देवता के दर्शन ही नहीं हुए
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में 25नवंबर की रात्रि से मौसम बहुत सर्द हो गया हैं। प्रदेश कुछ जिलों में हलकी बारिश भी हुई हैं अभी अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना बताई जा रही हैं राजधानी भोपाल में गरज.चमक के साथ हलकी बारिश हो सकती हैं।प्रदेश के दक्षिण.पश्चिम क्षेत्र में मौसम खासा परिवर्तन हुआ सर्द हवा के साथ तापमान गिरा। रविवार की सुबह से आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इंदौर, मंदसौर, धार और बड़वानी जिले में गरज.चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। प्रदेश के कई शहरों में तो सुबह से सूर्य देवता के दर्शन ही नहीं हुए। इंदौर एवं उससे लगे उज्जैन संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही कहीं-कहीं जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है। भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी वर्षा होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार बन गए हैं। विशेषकर इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं बड़े पैमाने पर ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। मंगलवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।