jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

Indore News: किचन की महारानी दाल के भाव हुए कम, दलहनो में तेजी से आ रही मंदी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर के किराना बाजार में दलहन की ग्राहकी कम आ रही हैं जिससे धीरे धीरे दलहन का बाजार टूट रहा हैं जानकारी तो यह है कि देशी चना का भाव भी एकदम से कम हो गया हैं। मंडी के अनुसार चना गुरुवार की दोपहर को घटकर 6100 क्विंटल वही शाम आते आते और नरमी आई तो चना शाम को 5850-5900 बिका। अब मंडियो में अच्छे गुणवत्ता का चना नही आ रहा है मगर जो मध्यम गुणवत्ता वाले चना की आवक अच्छी होने से लोगो को पसंद भी आ रहा है। वहीं रोज की खपत वाले बेसन उपभौक्ता को यही चना ठीक लग रहा कीमत भी कम हैं इसलिए अच्छी क्वालिटी वालो का दाम अब गिरने लगा है। वहीं चना दाल और तुवर दाल के पर्याय विकल्प के रुप मूंग की दाल लोग पसंद कर रहे है तो तुवर का भाव भी धीरे धीरे कम हो रहा है। देव उठनी ग्यारस के बाद से वैवाहिक सीजन होने के बाद तो काबूली चने की खपत होनी चाहिए और मांग हो मगर ऐसा नही हो रहा है इससे काबूली चने में भी मंदी आ रही हैं बताया जा रहा हैं कि काबूली चना 100 रुपये पर आकर टूटा है। वहीं तुवर दाल के महंगे होने से लोगो ने उस पर ध्यान देना बंद कर दिया उपभोक्ताओ ने उसकी पूछ परख कम कर दी इधर मिलो मे तुवर दाल का स्टाक बहुत है इसलिए अब लगातार भाव में गिरावट आ रही है। गुरुवार को तुवर दाल में 300 रुपये की गिरावट देखी गई।
तुवर दाल 13100-13200, मीडियम 14000-14100, बेस्ट 14700-1490, बेस्ट 15800.-15900 ब्रांडेड पैक तुवर दाल 16300 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।  मसूर, उड़द और मूंग में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। । उड़द मोगर में 50 रुपये टूट गए।
दलहन के दाम – चना 6000, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10200-10600, कर्नाटक 10700.-10800, निमाड़ी तुवर 9000-10000, मूंग 8500-.8600 बारिश का मूंग नया 9000.-9900, उड़द बेस्ट 8500-9000 मीडियम 7000.8000, हल्का उड़द 3000-5000 गेहूं मिल क्वालिटी 2650-.2700 मालवराज 2600-2650, मालवराज बेस्ट 2650.2700 रुपये क्विंटल।