ब्रेकिंग
सांसद दुर्गादास उइके के पूर्व प्रतिनिधि की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से बवाल, नेता प्रतिपक्ष ... अवधी बोली के प्रचार प्रसार में जुटे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री महाराज खेत में बने टप्पर में लगी भीषण आग,घर मे रखा गेहू, चना सहीत घर का सामान जलकर हुआ खाक Ladli Behna Yojana 23th Kist: लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म! कब आएगी आपके खाते में?... हरदा: विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंच सचिव हुए सम्मानित Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: लोकेश पटेल जामली की बैलजोड़ी ने जीता पहला इनाम 51 हजार और अभिषेक बाता लोरास की बेलजोडी ने दूसर... छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म: अपने 2 दोस्तो को भी गंदे काम मे शामिल: नाबलिक छात्रा ने मां के साथ... हरदा: ठेकेदार ने भुगतान न होने से किया कार्य बंद। निर्माण स्थल पर पोस्टर लगाकर दी सूचना इंदौर: बुर्का पहन सिपाही और ड्राइवर ने डेढ़ करोड़ और 25 तोला सोना चोरी किए: लिव इन पार्टनर को धोखा द...

Big News : म.प्र. में मोहन यादव मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला 2 उपमुख्यमंत्री |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : सात दिनो की रस्साकसी के बाद भाजपा ने म.प्र. में सीएम के नाम की घोषणा कर लोगो को चौंका दिया। एक ऐसा नाम जिसकी किसी को रत्ती भर भी उम्मीद नही थी। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। मोहन यादव का नाम आने पर राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई किसी को इनकी उम्मीद नही थी | जबकि शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्या सिंधिया, नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा मुख्यमंत्री पद की दौड़ मे शामिल थे| चुनावी चाणक्य भी शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल पर अपनी मुहर लगा रहे थें | मगर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव के नाम से सभी को चौका दिया। आज भाजपा ने उन पर अपना भरोसा जताया और प्रदेश की कमान उन्हे साैंंपी है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला ये 2 उपमुख्यमंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हे शुभकामनाएं दी। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। अपने स्वभाव से तेज तर्राट माने जाते हैं। संघ के बेहद करीबी माने जाते है। पूर्व में शिवराज कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

मोहन यादव ने 1982 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री, 1986 में विभाग प्रमुख रह चुके हैं। 1988 में वो ABVP मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री रहे।  2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगमए भोपाल के अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्ज रहे। वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। 2013 में वे पहली बार विधायक चुने गए। 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और 2023 में तीसरी बार। इसी के साथ अब वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।