jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

MP Big Accident : तेजगति से ओवरटेक करती कार ट्रक के पीछे जा घुसी हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अनूपपुर : जिले में सडक हादसे कम नही हो रहे है। हाइवे पर लगातार मौसम के सर्द कोहरे से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग – 43 में कोदैली गांव के समीप दुर्घटना हो गई। एक कार ओवरटेेक करने के चक्कर में ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे मे एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। उपस्थित लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा जहां उपचार के दौरान कार में सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज शहडोल रेफर कर भेजा गया है। कोतवाली थाना अनूपपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि सुबह के तीन बजे के लगभग सूचना मिली कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक-43 में कोदैली गांव के पास एक कार एवं ट्रक के बिच एक्सीडेंट हो गया है। कार तेज गति से अनूपपुर से शहडोल की ओर जा रही थी एवं शहडोल की तरफ जा रहे एक ट्रक के पीछे घुस गई।